सीएम धामी बोले – गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए हैं प्रेरणा स्रोत

सीएम धामी बोले – गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए हैं प्रेरणा स्रोत

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रेसकोर्स में पहुंचकर मत्था टेका। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष पर हल्द्वानी में कार्यक्रम, तीन महिला किसानों को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने समाज की कुरीतियों को दूर करने और मानवता के कल्याण का संदेश दिया। उनके उपदेश समाज में भाईचारे, सद्भाव और आपसी एकता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं।

karki
inder