दिल्ली में प्रवासी उत्तराखंडियों से मिले सीएम धामी, विकास में भागीदारी और सुझावों को बताया अहम

दिल्ली में प्रवासी उत्तराखंडियों से मिले सीएम धामी, विकास में भागीदारी और सुझावों को बताया अहम

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में प्रवासी उत्तराखंड के बुद्धिजीवियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य की विकास यात्रा में प्रवासी उत्तराखंड वासियों और प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास को लेकर अपने सुझाव भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सुझावों को नीतियों में शामिल किया जाएगा।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य के विकास को गति देने के लिए बजट को बढ़ाकर 1.12 लाख करोड़ रुपये किया है। उन्होंने रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन, स्वरोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों के विस्तार पर जोर दिया। मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य में रिवर्स माइग्रेशन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
उन्होंने उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को निवेश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर, हवाई सेवाओं और पंतनगर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार और पंतनगर औद्योगिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं।
युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है। उनके अनुसार, नकल और पेपर लीक के मामलों में कठोर कार्रवाई की गई तथा 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी गई है।
मुख्यमंत्री ने पर्यटन को उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए चारधाम, कांवड़ यात्रा और आदि कैलाश का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से सीमांत क्षेत्रों में स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है।
उन्होंने समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून सहित सरकार द्वारा लागू किए गए विभिन्न कानूनों का भी उल्लेख किया। शिक्षा के क्षेत्र में मदरसा बोर्ड के स्थान पर उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की व्यवस्था और निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहे 250 से अधिक मदरसों पर कार्रवाई का भी जिक्र किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों तक सड़क, रेल, रोपवे और हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा खेल सुविधाओं को मजबूत करने पर भी सरकार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों में तेजी लाने के निर्देश, CM धामी बोले- पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान

 

 

 

 

कार्यक्रम में प्रसून जोशी, प्रो. प्रदीप जोशी, अश्विनी लोहानी, प्रो. हर्ष वी. पंत, सुभाष धुलिया, प्रो. धनंजय जोशी, सुष्मिता रावत, डॉ. सरिता पाठक सहित उत्तराखंड के कई प्रबुद्धजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. गोविंद सिंह ने किया।

karki
inder