मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने एनएचएआई के सभी प्रोजेक्ट्स पर राज्य की ओर से पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन 

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने एनएचएआई के सभी प्रोजेक्ट्स पर राज्य की ओर से पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से सचिवालय में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सदस्य विकास चौहान ने मुलाकात कर राज्य में संचालित प्रोजेक्ट्स से सम्बन्धित मुद्दों पर बैठक की। बैठक के दौरान भूमि अधिग्रहण की क्षतिपूर्ति के त्वरित वितरण, अधिग्रहित भूमि के म्यूटेशन की

 

यह भी पढ़ें 👉  *तीनपानी फ्लाईओवर हादसा: SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन* *घटनास्थल पर पहुंचे SSP, पुलिस टीमों को दिए निर्देश, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल* *अभिभावकों व स्टूडेंट्स से अपील: नाबालिग को वाहन न दें, तेज रफ्तार से बचें, वाहन चलाते समय स्टंटबाजी न करें और हमेशा यातायात नियमों का पालन करें*

 

 

प्रगति, भूमि अधिग्रहण में फॉरेस्ट क्लियरेंस के मामलों, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे, रूद्रपुर बाईपास, काशीपुर बाईपास, एनएच 119 के फोर लेन कोटद्वार बाईपास, रूड़की, रूद्रपुर, वसन्त विहार, नजीबाबाद में संचालित विभिन्न प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने एनएचएआई के सभी प्रोजेक्ट्स पर राज्य की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर कोहिनूर हत्याकांड: SSP का बड़ा बयान, आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाएंगे! 🚨 रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

 

 

बैठक में प्रमुख सचिव श्री रमेश कुमार सुधांशु सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।