सरखेत आपदा में प्रभावित 12 परिवारों को अपनी घोषणानुसार टेलीविज़न सेट भेट करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

सरखेत आपदा में प्रभावित 12 परिवारों को अपनी घोषणानुसार टेलीविज़न सेट भेट करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून, 20 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में गत वर्ष 2022 में सरखेत में आई देवीय आपदा में प्रभावित 12 परिवारों को अपनी घोषणानुसार टेलीविज़न सेट वितरित किए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आपदा प्रभावितों के साथ राज्य सरकार हमेशा खड़ी है। उन्होंने कहा कि हम प्राकृतिक आपदाओं को रोक नहीं सकते, लेकिन आपदा के बाद सरकार प्रभावितों के प्रति कितनी गंभीरता से कार्य कर रही है, यह बेहद आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

 

 

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार पूरी ईमानदारी से इस कार्य को कर रही है। प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने पर भी ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री से अनुरोध किया। इस दौरान महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीलम कोटवाल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, संध्या थापा, संजय कोटवाल, भूपेंद्र कठेत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कचरा पृथक्करण और 3R का संदेश लेकर आगे आएंगे NSS विद्यार्थी

बॉक्स आईटम
इन प्रभावित 12 परिवारों को प्रदान की गई सहायता के तौर पर टेलीविजन – करण सिंह, विक्रम सिंह पंवार, मनोज पंवार, दीपक पंवार, दिनेश सिंह कैंतुरा, सुरेश, सुभाष, गया देवी, राजेश, संजय कुमार, सोहनलाल, दिनेश कोटवाल।

karki
inder