“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद भ्रमण के अवसर पर रुद्रपुर पुलिस लाइन में वीवीआईपी ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों की ब्रीफिंग”

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद भ्रमण के अवसर पर रुद्रपुर पुलिस लाइन में वीवीआईपी ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों की ब्रीफिंग”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

नरेंद्र मोदी, माननीय प्रधानमंत्री के जनपद में रुद्रपुर क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस लाइन रुद्रपुर में वीवीआईपी ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  कचरा पृथक्करण और 3R का संदेश लेकर आगे आएंगे NSS विद्यार्थी

 

ब्रीफिंग के दौरान सभी ड्यूटीरत पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा वीवीआईपी की सुरक्षा मापदंडों का शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए संपूर्ण मनोयोग से करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगे पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि उक्त स्थल पर किसी भी प्रकार का हैंडबैग व अन्य सामग्री को प्रतिबंधित किया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 54 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

 

 

 

वीवीआईपी के मार्ग तथा कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार का हैंडबैग व अन्य सामग्री को ले जाना प्रतिबंधित किया गया है। ब्रीफिंग के दौरान  ए0 पी0 अंशुमन, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर , श् के0 के0 वी0 के, आईजी विजिलेंस, डीआईजी कुमाऊं रेंज नैनीताल, डॉ0 मंजुनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर, पंकज भट्ट कमांडेंट 46 बटालियन अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने एसपी सिटी हरबंस सिंह

महोदय की सुरक्षा हेतु भारी मात्रा में पुलिस बल, पीएसी, एटीएस व पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है।

karki
inder