रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता – दो अलग अलग मामलों में 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।

*रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता – दो अलग अलग मामलों में 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के शीघ्र निस्तारण* हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने 02 अलग अलग मामलों में बड़ी कार्यवाही करते हुए *02 शातिर चोरों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार* किया है।

*मामला संख्या 1*

दिनांक 21.07.2025 को वादी गौरव नैनवाल की तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर ₹50,000 नकद, 03 जोड़ी चाँदी की पायल, 02 जोड़ी चाँदी के बिछुए, 01 चाँदी का मंगलसूत्र, 03 चाँदी की अंगूठी तथा अन्य सामान चोरी करने पर थाना रामनगर पर एफआईआर संख्या 272/25 पंजीकृत की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

*मामला संख्या 2*

दिनांक 26.07.2025 को वादीनी कमला देवी की तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से ₹20,000 नकद, 02 जोड़ी चाँदी की पायल, टेबल फैन एवं अन्य सामान चोरी करने पर थाना रामनगर पर एफआईआर संख्या 277/25, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत की गई थी।

*पुलिस कार्यवाही-*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री अरुण सैनी के नेतृत्व* में गठित पुलिस टीम द्वारा *सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण कर गिरफ्तारी के प्रयास* किये गए।
पुलिस टीम ने *नन्हे उर्फ सलीम पुत्र साबिर*, निवासी फौजी कॉलोनी, थाना रामनगर, उम्र 46 वर्ष
*एवं जावेद पुत्र रिसाल अहमद,* निवासी चिल्किया रामनगर, उम्र 44 वर्ष को कुमाऊं *प्लाईवुड फैक्ट्री के पास स्थित निर्माणाधीन मकान से गिरफ्तार* किया।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रहे छोटे हाथी को डंपर ने मारी टक्कर, चालक गंभीर; काशीपुर रोड पर भीषण हादसा

*बरामद माल*
*FIR NO 272/25 से सम्बन्धित*
01 प्रेशर कूकर,
02 परात
25 अदद नहाने के साबुन,
12 कपड़े धोने के साबुन
10 बर्तन धोने के साबुन
04 किलो वाशिंग पाउडर
10 लीटर सरसो का तेल
01 चाँदी का मंगलसूत्र जिसमे काले मोती है
01 जोड़ी चाँदी की पायल
02 जोड़ी चाँदी के बिछुये
02 चाँदी की पायल
03 चाँदी की अंगूठी
01 जोड़ी चाँदी की कान की बलिया कुल 3000 रू0

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

*FIR NO 277/25 से सम्बन्धित*
01 परात पीली धातु
02 पीली धातु गिलास
01 टेबिल फैन
01 कलश डिजाइनदार पीली धातु
02 अदद प्लेट कापर धातु
01 अदद पर्स जिसमे वोटर आईडी प्रधानमंत्री जन आरोग्य कार्ड
01 अदद सेविंग पासबुक
01 चाँदी की पायल
01 चाँदी की पायल
01 आला नकब लोहे का सरिया

*गिरफ्तारी टीम-*

* व0उ0नि0 मौ0 यूनुस
* उ0नि0 सुनील धानिक
* उ0नि0 जोगा सिंह
* हे0का0 कुंवर पाल
* का0 संजय दोसाद
* का0 विनीत चौहान

karki
inder