उजाड़ के खिलाफ आवाज़ बुलंद, पूछड़ी पीड़ितों के समर्थन में भीम आर्मी

उजाड़ के खिलाफ आवाज़ बुलंद, पूछड़ी पीड़ितों के समर्थन में भीम आर्मी

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

खबर: रामनगर। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान के नेतृत्व में पूछड़ी में उजाड़े गए गरीब परिवारों के समर्थन में मालिकाना हक़ संघर्ष समिति द्वारा रामनगर तहसील परिसर में दिए गए एक दिवसीय धरने को भीम आर्मी ने पहुंचकर समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए नफीस अहमद खान व मूलनिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक चनियाल सहित अन्य वक्ताओं ने सरकार की कार्रवाई को अमानवीय करार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 02 सितंबर को जनपद नैनीताल के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित - जिलाधिकारी*

वक्ताओं ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीबों के सिर से छत छीन लेना मानवता के खिलाफ है। सरकार धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटकर कमजोर कर रही है। 150 वर्षों से निवास कर रहे लोगों को भी अतिक्रमणकारी बताकर उजाड़ा जा रहा है, जबकि धनवान और प्रभावशाली लोग इस कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि मात्र छह दिन पहले जन्मी बच्ची और उसकी मां को खुले आसमान के नीचे ठंड में छोड़ देना किस तरह की इंसानियत है।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

धरने के उपरांत भीम आर्मी की टीम ने पूछड़ी पहुंचकर मौके का जायजा लिया। ठंड से कांपते और खुले मैदान में रहने को मजबूर लोगों की स्थिति देखकर कार्यकर्ताओं की आंखें नम हो गईं। इसके बाद पंकज आंबेडकर, आकाश भारती व सखावत हुसैन के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए तथा आगे भी हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए संपर्क नंबर साझा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित एवं पुरस्कृत

धरने व कार्यक्रम में नफीस अहमद खान, जीतराम, संजय कुमार टम्टा, सखावत हुसैन, अनवर अंसारी उर्फ अन्ना, पंकज आंबेडकर, सुलेमान मलिक, रितिक कांत, आकाश भारती, दीपक चनियाल, शंकर लाल, सुंदर लाल बौद्ध, किशन चंद्रा, आर.आर. आर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

karki
inder