सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च; उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई का संदेश

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च; उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई का संदेश

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले अलर्ट मोड पर नैनीताल पुलिस, पुलिस बल को किया ब्रीफ

सरकारी कार्यवाही के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

 

आज दिनांक 08.09.2026 को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से पूर्व SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस पूर्ण अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

उक्त के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र में लगी सुरक्षा व्यवस्था को एसपी अपराध यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में बनभूलपुरा ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी कर्मचारीगणों को ब्रीफ किया गया है।

ब्रीफिंग के दौरान एसपी सिटी श्री मनोज कत्याल, एसपी संचार/ऑफिस श्री रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, श्री रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी भवाली, पुलिस उपाधीक्षक श्री बलजीत सिंह भाकुनी, सीएफओ श्री गौरव किरार आदि मौजूद रहे।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले का निर्णय अभी विचाराधीन है तथा जिसकी सुनवाई हेतु कल की तिथि नियत है। बनभूलपुरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस पूर्ण रूप से मुस्तैद है।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन से नाले में फंसी गाय का रेस्क्यू, गोसेवकों ने बचाई जान

SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा सभी अधीनस्थ प्रभारियों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए गए हैं।

🚨 AREA DOMINATION की कार्यवाही जारी

AREA DOMINATION की कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस का कड़ा पहरा है और चप्पे-चप्पे पर चेकिंग की जा रही है।

संदिग्धों के विरुद्ध प्रीवेंटिव डिटेंशन की कार्यवाही जारी रहेगी तथा निरंतर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

लगातार CCTV और स्पेशलाइज्ड ड्रोन से मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

 

 

 

 

🚔 भारी पुलिस बल तैनात

निर्णय के उपरांत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्न लिखित पुलिस बल तैनात किया गया है:–

▫️ Super zone- 02
▫️ Zone- 04
▫️ SP- 02
▫️ COs- 05
▫️ Ins/SOs- 15
▫️ IC/OP- 10
▫️ SI/AddSI- 45
▫️ LSI/AddLSI- 10
▫️ HC/Con- 182
▫️ LHC/Con- 47
▫️ PAC- 02 COY
▫️ DRON- 2 Team

विशेष पुलिस एवं सुरक्षा टीमें

  • ड्रोन निगरानी के लिए 02 विशेष टीमें
  • अग्निशमन विभाग की 04 यूनिट
  • यातायात पुलिस की 04 टीमें
  • बम निरोधक दस्ते की 01 टीम
  • हॉक पुलिस की 02 यूनिट
  • पुलिस लाइन से अतिरिक्त विशेष दस्ते
  • टियर गैस की 02 टीमें
  • एंटी रायट की 02 टीमें
  • फायरिंग स्क्वाड की 02 टीमें
  • आवश्यकतानुसार अन्य विशेष वाहन एवं संसाधन भी तैनात रहेंगे।
यह भी पढ़ें 👉  नव-नियुक्त ARTO सुरेंद्र सिंह कपकोटी से टैक्स बार की शिष्टाचार भेंट, समस्याओं पर हुई बातचीत

🚨 बनभूलपुरा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु रेलवे स्टेशन, लाईन नं0 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इन्द्रानगर, ठोकर, ताज मस्जिद, 16 नंबर तिराहा, गांधी नगर, लाईन नंबर 8, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा, रेलवे स्टेशन गेट आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

डॉ. जगदीश चंद्र एस0पी0 नैनीताल के नेतृत्व तथा श्री मनोज कुमार कत्याल एस0पी0 हल्द्वानी एवं श्री रेवाधर मठपाल एस0पी0 संचार के पर्यवेक्षण में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें श्री अमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी, श्री रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल, श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर, श्री हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल, श्री तारा सिंह राणा थानाध्यक्ष चोरगलिया, थाना पुलिस बल, पीएसी, एंटी राइट, BDS, Fire, Drone टीम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

🛸 ड्रोन एवं धरातलीय निगरानी

क्षेत्र की निगरानी धरातल के साथ-साथ हवाई रूप से भी की जाएगी।

ड्रोन के माध्यम से छतों, गलियों और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी सघन निगरानी रखी जाएगी।

⚠️ छतों पर पत्थर या मलबा जमा करने वालों पर कार्रवाई

हिंसा या उपद्रव की नीयत से छतों पर निम्न वस्तुएं जमा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी:

  • पत्थर
  • रोड़ी
  • ईंट
  • मलबा
  • हथियार
  • हथियारनुमा वस्तुएं
यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ

किसी भी व्यक्ति या समूह द्वारा उपद्रव की तैयारी किए जाने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📱 सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर

सोशल मीडिया पर भी नैनीताल पुलिस की पैनी नजर है। अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सूचनाओं को प्रसारित करने, लोगों को गुमराह करने तथा अनर्गल/भड़काऊ बयानबाजी करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

SSP NAINITAL की अपील

SSP NAINITAL की क्षेत्रवासियो से अपील है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करें तथा अग्रिम कार्यवाही में प्रशासन का सहयोग करें। शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों को प्रचार-प्रसार करने से बचें।

 

 

 

 

जनपद पुलिस फील्ड के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सतर्क दृष्टि बनाए हुए है। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी तरह की पोस्ट करने से बचें। भ्रामक एवं तथ्यहीन पोस्ट एवं टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

शांति बनाए रखें, कानून का सम्मान करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

मीडिया सैल
जनपद नैनीताल

karki
inder