सरकारी आवास में   महिला जज का शव फंदे से लटका मिला जिला और पुलिस प्रशासन में उथल-पुथल।”

“बदायूं: सरकारी आवास में   महिला जज का शव फंदे से लटका मिला जिला और पुलिस प्रशासन में उथल-पुथल।”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के बदायूं से बड़ी खबर है। शनिवार सुबह सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में खाद्य विभाग की सघन जांच, 10 प्रतिष्ठानों को नोटिस; बेसन लड्डू और चायपत्ती के नमूने जांच को भेजे

 

बताया जा रहा है कि जज के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। अभी सुसाइड नोट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है। घटना को लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। घटनास्थल पर आला अधिकारियों की मौजूदगी में जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

 

 

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह आवास के कर्मचारियों ने जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका देखा था। तब उन्होंने पुलिस और अन्य जजों को जानकारी दी। इसके बाद जिला जज, डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी तुरंत मौके पर पहुंचे गए।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात मंगल बाजार रोड पर नहर में गिरी कार, क्रेन की मदद से निकाली गई बाहर

बताया जा रहा है कि ज्योत्सना राय मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली थीं। वह बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

karki
inder