“नव वर्ष की शुरुआत: दूर दराज से आए यात्री पैदल चलने पर हो रहे हैं मजबूर। देखिए वीडियो..

“नव वर्ष की शुरुआत: दूर दराज से आए यात्री पैदल चलने पर हो रहे हैं मजबूर।

 

संवाददाता –  शादाब हुसैन

 

 

जहाँ देश नव वर्ष के जश्न में डूबा हुआ है तो वहीं दूसरी और दूर दराज से आये यात्री पैदल चलने पर मजबूर है क्यों कि केंद्र सरकार द्वारा वाहन ड्राइवरो पर हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवर यूनियन ने वाहनों का चक्का जाम कर दिया है। जिसको लेकर उधम सिंह नगर में इसका बड़ा असर देखने को मिला है। प्राइवेट वाहनों के साथ-साथ उत्तराखंड परिवहन विभाग की बसों और इंडियन ऑयल रसोई गैस वाहनों के पहिए भी थम गए।

 

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

चालकों द्वारा रुद्रपुर डिपो में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उक्त संशोधन की मांग करने लगे। तीन दिवसीय हड़ताल के चलते आज सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

 

इतना ही नहीं कुछ यात्रियों को घंटो तक वाहन के इन्तेजार में बैठने पर मजबूर होना पड रहा है।

 

karki
inder