उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

रातीघाट बाईपास के पहले चरण का कार्य पूर्ण, जल्द होगा डामरीकरण: अजय टम्टा

Spread the love

रातीघाट बाईपास के पहले चरण का कार्य पूर्ण, जल्द होगा डामरीकरण: अजय टम्टा

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार अजय टम्टा ने रविवार को सेनिटोरियम से रातीघाट, राष्ट्रीय राजमार्ग हरतपा बैंड से प्रस्तावित कैंची बाई पास मोटर के सम्बन्ध में रातीघाट में बैठक का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि कैंची धाम में लगातार भक्तों की संख्या बढ़ते जा रही हैं, जिस कारण भवाली, कैंची, रातीघाट आदि इलाकों में जाम की स्थिति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून, चारधाम यात्रा, डेंगू रोकथाम और आपदा तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा; बिजली, पेयजल, सड़क और संचार सेवाओं की तत्काल बहाली के निर्देश।

 

 

जिससे लोगों को आवाजाही में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि जाम से निजात पाने के लिए एन एच के साथ वार्ता और सर्वे किया गया। साथ ही सेनिटोरियम से रातिघाट बाई पास का पहला चरण का कार्य पूरा हो गया है।जल्द ही उसमें डामरीकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान

 

 

 

कैंची बैंड से हली हरतपा गांव को जोड़ते हुए एन एच पर मिलाया जाएगा। जिसके लिए सम्बंधित विभाग को डी पी आर बनाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने सड़क के कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक सरिया आर्य, एसडीएम बीसी पंत, डीएफओ चंद्र शेखर जोशी, ई ई लोनिवि रत्नेश सक्सेना आदि. मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें 👉  5 साल का विजन तैयार करे पर्यटन विभाग, नए पर्यटन स्थलों और ग्लैंपिंग पर दें जोर: मुख्य सचिव