उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

मुख्यमंत्री धामी से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, न्याय का मिला आश्वासन

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, न्याय का मिला आश्वासन

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता श्री वीरेंद्र सिंह भंडारी एवं माता श्रीमती सोनी देवी ने भेंट की। इस दौरान परिजनों ने अंकिता भंडारी प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य, पीड़ा और भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने पूरी संवेदनशीलता के साथ परिजनों की बात सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में नेचर गाईड ट्रेनिंग सेंटर और सर्टिफिकेशन कोर्स शीघ्र किया जाए शुरू

मुख्यमंत्री  धामी ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान करने तथा उनकी मांगों पर सकारात्मक और संवेदनशील कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से पूर्व विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट, सर्वाधिक कार्यकाल के लिए दी बधाई