अल्मोड़ा उत्तराखंड जरा हटके

“हिमोत्थान परियोजना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में  हूई आयोजित।

Spread the love

“हिमोत्थान परियोजना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में  हूई आयोजित।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

हिमोत्थान परियोजना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। हिमोत्थान परियोजना टाटा ट्रस्ट के माध्यम से संचालित परियोजना है, जिसमे सरकारी विभागों के साथ समन्वय कर ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका, पेयजल स्वच्छता, ग्रामीण विकास तथा कृषि जैसे क्षेत्रों में कार्य किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

 

बैठक में बताया कि इस योजना के तहत अल्मोड़ा जनपद के 3 ब्लॉक (लमगड़ा, हवालबाग तथा चौखुटिया) तथा 62 ग्रामों का चयन किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिम्मोत्थान परियोजना के साथ समन्वय करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ‘न्याय आपके द्वार’ पहल की शुरुआत, 13 जिलों में एक साथ लगेगी राजस्व लोक अदालत

 

जिलाधिकारी ने इस परियोजना से जुड़े अधिकारियों को भी आश्वस्त किया कि यदि उन्हें सरकारी विभागों के सहयोग की जरूरत होगी तो उन्हें सहयोग जरूर दिया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने PM मोदी को दिया उत्तराखंड आने का निमंत्रण, मेगा प्रोजेक्ट्स पर मांगा सहयोग