अल्मोड़ा जरा हटके

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा समय-समय पर प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक तथा कूड़ा निस्तारण के बेहतर प्रबन्धन हेतु जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में विकास भवन सभागार में नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यशाला में नगरपालिका के सभासदों, अल्मोड़ा नगर समीपवर्ती ग्रामों के ग्राम प्रधानों एवं समस्त पर्यावरण पर्यवेक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया।

Spread the love

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

अल्मोड़ा 25 जनवरी, 2023 – उत्तराखण्ड सरकार द्वारा समय-समय पर प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक तथा कूड़ा निस्तारण के बेहतर प्रबन्धन हेतु जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में विकास भवन सभागार में नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यशाला में नगरपालिका के सभासदों, अल्मोड़ा नगर समीपवर्ती ग्रामों के ग्राम प्रधानों एवं समस्त पर्यावरण पर्यवेक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि आने वाले समय में कूड़ा निस्तारण हमारे समाज के लिए बहुत बड़ी समस्या बनकर उभर रही है इसलिए हम सब मिलकर इस समस्या के निस्तारण के लिए आगे आयें। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिबन्धित प्लास्टिक के उत्पादों का उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित सभासदों, ग्राम प्रधानों से अपील की, कि अपने-अपने क्षेत्र में जैविक, अजैविक कूड़े के पृथकीकरण के लिए अधिक से अधिक लोगांे को जागरूक किया जाय। उन्होंने कहा कि हम अपने शहर को साफ व सुन्दर तभी बना सकते है जब हमें कूड़ा निस्तारण व उसके प्रबन्धन के बारे में सही जानकारी हो।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजुनाथ ने पहनाए ‘UPS’ बैच, दो इंस्पेक्टर बने डिप्टी एसपी

 

 

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी वन्दना ने सभी उपस्थित सभासदों व ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे द्वारा जैविक व अजैविक कूड़े का सही तरीके से निस्तारण अपने स्तर से कर लिया जाय तो डम्पिंग जोन में बहुत कम मात्रा में कूड़ा पहुॅच पायेगा। उन्होंने कहा कि हमें नगर व उसके आसपास के क्षेत्रों में कूड़े के निस्तारण के लिये आगे आना होगा तभी इस कार्यशाला का उद्देश्य सफल हो पायेगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जन कूड़ा निस्तारण में अहम भूमिा निभा सकते है। उन्होंने कहा कि आम जनता तक जैविक व अजैविक कूड़े के पृथीकरण की जानकारी जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने वार्डो व ग्राम सभाओं में दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमें ट्रेचिग ग्राउण्ड की जरूरत तब पड़ती है जब लोगों द्वारा कूड़े का पृथकीकरण नहीं किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका रामनगर में Census 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

 

 

 

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिये कि जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा भारी मात्रा में कूड़ा पैदा किय जाता है उन्हें चिन्ह्ति किया जाय साथ ही यह भी देखा जाय कि उनके द्वारा कूड़े के निस्तारण किस तरह से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  "CM के दौरे को लेकर रामनगर में उत्साह, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद"

 

 

 

उन्होंने परियोजना निदेशक जिला पंचायत राज अधिकारी व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिये कि ग्रामसभा शैल का वेस्ट मैनेजमेंट प्लान बनाया जाय। इस कार्यशाला में उपस्थित सभासदों, ग्राम प्रधानों ने कूड़ा निस्तारण हेतु किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका भरत त्रिपाठी ने पाॅवर पाइंट के माध्यम से कूड़ा निस्तारण व प्रतिबन्धित प्लास्टिक उत्पादों की जानकारी दी। इस कार्यशाला में परियोजना अधिकारी चन्द्रा फर्त्याल सहित सभासद, ग्राम प्रधान व पर्यावरण पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

जिला सूचना अधिकारी
अल्मोड़ा।