हिरण के मांस के साथ पकड़ा गया आरोपी, दो फरार

हिरण के मांस के साथ पकड़ा गया आरोपी, दो फरार

 

 

 

 

रामनगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग के आमपोखरा क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीव तस्करी के मामले का खुलासा किया है।
सूचना मिली थी कि आनंद नगर नंबर-7 स्थित एक दुकान पर हिरण के मांस की बिक्री की जा रही है। इस पर टीम ने तुरंत छापा मारा। मौके से दुकानदार संजय कुमार को करीब 12 किलो हिरण के मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पुलिस विभाग एवं बैंकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित’

 

 

 

बताया जा रहा है कि दो अन्य आरोपी मृत हिरण को लेकर दुकान तक पहुंचे थे, लेकिन छापेमारी के दौरान फरार हो गए। उनकी पहचान जीवन कुमार और सुनील कुमार के रूप में हुई है, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 02 सितंबर को जनपद नैनीताल के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित - जिलाधिकारी*

 

 

 

वन विभाग के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।

karki
inder