सभासद द्वारा लगभग 250 जोड़ी कपडे जरूरतमंद लोगो तक बच्चों और बुजुर्गो तक पहुचाये।

सलीम अहमद साहिल – संवाददाता

जहाँ ठंड अपना रूप बदल बदल कर जन मानस को परेशान कर रही है, वही समाज सेवा मे लगे ऐसे कई समाजसेवीयों को भी नई नई चुनौतीया दे रही है, इन्ही सब मे एक नाम शामिल है सभासद नगरपालिका रामनगर भुवन सिंह डंगवाल (पूर्व सैनिक) का जो आये दिन अपनें कामो से समाज सेवा से लोगो के दिलो मे अपनें घर बना रहे है, कभी गौ माता की सेवा तो कभी महिला सशक्तिकरण पर एनजीओ से सम्बन्ध स्थापित कर रोज नये कोर्स करवाना बाजार लगवाना।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रहे छोटे हाथी को डंपर ने मारी टक्कर, चालक गंभीर; काशीपुर रोड पर भीषण हादसा

 

 

कभी सफाई अभियान तो कभी निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप, अब सभासद का नया टारगेट है हर घर सर्दी मे मदद, कोई भी महिला, व्यक्ति, बच्चा, बूढा ठण्ड से या ठण्ड के प्रकोप से बीमार ना हो,पिछले सप्ताह सभासद द्वारा अन्य समाजसेवी संस्थाओ के साँथ मिलकर यह कार्य शुरू कर दिया गया था, जिसे आगे बढ़ाते हुए सभासद द्वारा फ़ौजी कॉलोनी स्तिथ सायकालीन फुले बाई स्कूल को चलाने वाली अध्यापिका अंजलि रावत व सुमित के साँथ मिलकर सभी छोटे बच्चों को आवश्यक कपड़े बाँटे गए।

 

 

 

जिसमे सभासद द्वारा लगभग 250 जोड़ी कपडे इन बच्चों और बुजुर्गो तक पहुचाये गए, जिसे पाकर सभी बहुत ख़ुश थे, सभासद द्वारा बताया गया जिन कपड़ो की हमें आवश्यकता नहीं होती या जिन्हे हम पुराना समझ इस्तेमाल नहीं करते ऐसे कपड़े भी कई गरीब परिवारों के लोगो के तन ढकने के काम आ जाते है, कपड़ा पुराना हो कोई बात नहीं बस फटा हुवा नहीं होना चाहिए, इसी के साँथ उनके द्वारा सभी शहरवासियो से अपील की गयी है, जिनके पास भी इस तरह के इस्तेमाल ना होने वाले कपडे हो वो हमसे संपर्क करे ताकि हम उन कपड़ो को जरूरतमंद लोगो तक पहुंचाने मे सहयोग कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  पतलोट महाविद्यालय को मिला नया भवन, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण

 

 

यदि किसी को हमारे साँथ यह पुण्य काम मे भागीदारी करनी हो वह भी हमारे साँथ सहयोग कर सकता है, इस कार्यक्रम मे सर्वप्रथम मनकरण आंनद द्वारा 500 जोड़ी कपडे देकर अपना सहयोग दिया गया, मनीष आर्य द्वारा 50 जोड़ी कपडे देकर अपना सहयोग दिया गया, अतुल मेहरोत्रा द्वारा बच्चों के लिए बिस्कुट देकर सहयोग किया गया, इनके अलावा स्तेशवरी रावत, विमला लकचोरा (अध्यापिका) द्वारा भी उन्हें सहयोग प्राप्त हुवा है।

karki
inder