एक युवक ने ईट से कुचलकर अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट।

एक युवक ने ईट से कुचलकर अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट।

 रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

हिसार के मंगाली मोहब्बत गांव के रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी 30 वर्षीय  की अनबन के चलते ईंट मारकर हत्या की थी। हत्या करने के बाद उसके शव को कार में डालकर तोशाम के पास झड़ियों में फेंक दिया। पांच दिन के बाद शव गली सड़ी हालत में मिला। सदर थाना पुलिस ने शव का भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगाली मोहब्बतपुर निवासी अमित की शादी अनीता के साथ हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

 

 

शादी के कुछ समय बाद पति और पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। इसी अनबन के चलते दोनों के बीच झगड़ा होता था। 15 अक्तूबर को अमित ने तैश मे आकर पत्नी अनीता के सिर पर ईंट से वार किया। उसके बाद उसकी ईंट मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद रात को उसने शव को कार में डाला और तोशाम के पास झाड़ियों में फेंक दिया। उसके बाद घर गया 19 अक्तूबर को पत्नी की सदर थाना में गुमशुगदमी की रपट दर्ज करवा दी। बाद में पुलिस को शक हुआ तो   सख्ती से पूछताछ की तो उसने बता दिया। शुक्रवार को  की निशानदेही पर शव को बरामद किया।है।