शराब पीने को लेकर विवाद, युवक ने फंदे से लटककर दी जान”

शराब पीने को लेकर विवाद, युवक ने फंदे से लटककर दी जान”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

औरैया जिले के दिबियापुर कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर में मंगलवार दोपहर शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नरेंद्र सिंह (45) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नरेंद्र का अपनी पत्नी प्रीति से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने कमरे में बंद होकर फंदा लगा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

 

 

 

जब परिजनों ने खिड़की से देखा, तो शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि शराब पीने को लेकर विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या की है, और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

karki
inder