जरा हटके रामनगर

राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर मैं महिला ने दो बेटी और एक बेटे 3 स्वस्थ बच्चों को दिया जन्म।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

रामनगर नैनीताल रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार की सुबह एक गर्भवती महिला ने दो बेटी और एक बेटे को जन्म दिया है। गर्भवती महिला और उसके तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। चिकित्सालय के प्रबंधक डॉक्टर प्रतीक ने बताया की रामनगर के मौहल्ला गुलरघाटी निवासी सरफराज की पत्नी उजमा परवीन को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाए थे। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों द्वारा तुरंत उसका ऑपरेशन करने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा संरक्षण पर सख्त हुए मुख्य सचिव, सभी STP की 24x7 रियल-टाइम निगरानी के निर्देश

 

 

जिसके बाद इस महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया उन्होंने बताया जच्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने यह भी बताया कि इस महिला का पिछले 9 महीने से अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक की देखरेख में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है। इस महिला की यह पहली डिलीवरी थी। महिला के पति में चिकित्सालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून, चारधाम यात्रा, डेंगू रोकथाम और आपदा तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा; बिजली, पेयजल, सड़क और संचार सेवाओं की तत्काल बहाली के निर्देश।