तेज रफ्तार ट्रक ने पंचर जोड़ रहे दो ड्राइवरों को कुचला हादसे में दोनों की मौके पर हुई मौत।

तेज रफ्तार ट्रक ने पंचर जोड़ रहे दो ड्राइवरों को कुचला हादसे में दोनों की मौके पर हुई मौत।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

जालंधर में थाना लांबड़ा के अधीन गांव सिंघां के नजदीक जालंधर-नकोदर हाईवे पर एक सड़क हादसे में दो ट्रक ड्राइवरों की मौत हो गई। घटना रात करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। दरअसल, दो ट्रकों के ड्राइवर पंचर हुए ट्रक का टायर जैक लगाकर बदल रहे थे।

 

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र को कुचला, 3 साल के मासूम समेत दोनों की मौत

 

 

इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। दोनों ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि ट्रकों के परखच्चे तक उड़ गए। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि दोनों की पहचान नहीं हो सकी है, फिलहाल जांच जारी है।

karki
inder