“उधम सिंह नगर के पुलिस कर्मियों को हृदय से दी गई भावभीनी विदाई: सेवा समाप्ति पर शुभकामनाएं और आभार”

“उधम सिंह नगर के पुलिस कर्मियों को हृदय से दी गई भावभीनी विदाई: सेवा समाप्ति पर शुभकामनाएं और आभार”

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

आज दिनांक 31.01.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय के आदेशानुसार पुलिस लाईन रुद्रपुर में अपर उपनिरीक्षक सुधेश कुमार, अपर उपनिरीक्षक हरीश सिंह खाती, अपर उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, हे0 कानि0 दर्शन सिंह नेगी जी की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति व कुक भुवन चंद्र भट्ट जी की स्वैच्छिक सेवनिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।

 

यह भी पढ़ें 👉  20 सूत्री कार्यक्रम में नैनीताल जिले को प्रदेश में मिली तीसरी रैंकिंग, सीडीओ ने दिए सुधार के निर्देश

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/ यातायात महोदय द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र, उपहार भेंट व शाल ओढ़ाकर भाव-भीनी विदाई दी गयी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं दी गयी ।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव पर हमला: मंत्री कैड़ा

 

 

विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस लाईन के अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/ कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी गई l

karki
inder