भीमताल उत्तराखंड जरा हटके

भीमताल में जिला न्यायाधीश के तत्वाधान में जंगलिगांव सत्यापन अभियान प्रारम्भ किया गया

Spread the love

भीमताल में जिला न्यायाधीश के तत्वाधान में जंगलिगांव सत्यापन अभियान प्रारम्भ किया गया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार माननीय जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुजाता सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को पंचायतघर जंगलियागंाव भीमताल में बहुउददेशीय शिविर साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष जिला विधिक सेवा श्रीमती सुजाता सिंह ने मुख्य रूप से बालिकाओं के शिक्षा के विषय पर आम जनमानस को अधिक से अधिक बालिकाओं को शिक्षित किये जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज वर्तमान में महिलायें हर क्षेत्र मंे कार्य कर रही है। हम बालिकाओं को शिक्षित करेंगे तो समाज के साथ ही देश भी विकास के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने सभी से बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मंच पर रामनगर के संदीप गुप्ता को बड़ी उपलब्धि, वन निगम के विशिष्ट क्रेता सम्मान से हुए सम्मानित।

 

 

शिविर में अध्यक्ष श्रीमती सिंह द्वारा पात्र दिव्यांग को व्हील चेयर प्रदान किये गये साथ ही शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर साक्षरता एवं विधिक की जानकारी दी गई। जिसका अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निरीक्षण भी किया गया।

 

 

शिविर में शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने शिक्षा के सम्बन्ध में, सहायक समाज कल्याण अधिकारी पूनम रावत द्वारा विकास खण्ड भीमताल में समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही वृद्वा पेंशन, विधवा पेेंशन, विकलांग पेंशन, विवाह अनुदान योजनाओं की जानकारी दी। खण्ड विकास अधिकारी केएन शर्मा द्वारा मनरेगा तथा ब्लाक सम्बन्धी योजना, बाल विकास समिति कंचन भण्डारी, पुलिस विभाग द्वारा महिला हैल्पलाईन,सत्यापन, पुलिस एक्ट, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए सरकार द्वारा जनकल्याण योजनाओं के बारें मे बताया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री धामी

 

 

 

शिविर में चिकित्सा विभाग द्वारा 25 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण किया गया। शिविर मे वृद्वा पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनाये गये साथ ही विद्युत विभाग द्वारा विद्युत बिल सुधारीकरण, पशुपालन विभाग द्वारा पशुओ की बीमारी की जानकारी तथा औषधि वितरण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया तथा स्टाल लगाकर कानूनी ज्ञान माल पुस्तकों का वितरण भी किया गया। शिविर में मां सरस्वती लोक सांस्कृतिक कला समिति द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से नशे से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

———————
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184