दर्दनाक सड़क हादसा : सड़क में खड़े ट्रक को कार ने मारी टक्कर हादसे में 6 लोगों की हुई मौत।

दर्दनाक सड़क हादसा : सड़क में खड़े ट्रक को कार ने मारी टक्कर हादसे में 6 लोगों की हुई मौत।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

भिवानी में देर रात हुए सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा सड़क पर खड़े ट्रक की कारण हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखर्चे उड़ गए और इसमें सवार चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो युवकों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

 

भिवानी के बहल क्षेत्र के गांव सेरला के समीप मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो युवकों की अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसा कार और ट्रक की टक्कर से हुआ। मंगलवार देर रात को गाड़ी में सवार छह युवक गांव सेरला की तरफ आ रहे थे कि सड़क पर खड़े एक ट्रक से उनकी गाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखर्चे उड़ गए और इसमें सवार चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो युवकों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। हादसे में मृतक की पहचान ढाबढाणी निवासी 18 साल के रवि के रूप में हुई है।

दूसरा युवक हिसार के बरवाला निवासी प्रदीप बताया जा रहा है। जबकि चार मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी युवकों के शवों को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां बहल पुलिस मृतकों के शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस की एक टीम ने बुधवार को मौके पर पहुुंचकर छानबीन की है। बहल पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ इस संबंध में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

गांव भुंगला से बलेनो गाड़ी में सवार होकर पांच युवक बहल जा रहे थे। इस सड़क हादसे में ट्रक के पीछे रस्से खींच रहे ट्रक के क्लीनर की भी मौत हो गई। मृतक प्रदीप के भाई सुनील ने बताया कि प्रदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं अन्य मृतकों की अभी पहचान की जा रही है।

karki
inder