भीमताल उत्तराखंड क्राइम

265.05 ग्राम अवैध  चरस के साथ एक अभियुक्त को  पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

265.05 ग्राम अवैध  चरस के साथ एक अभियुक्त को  पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रेस्टोरेंट की आड़ में चरस बेचने वाले तस्कर को 265.05 ग्राम चरस के साथ भीमताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा नैनीताल जिले के सभी थाना प्रभारियों को नशे के विरुद्ध अमली कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल जगदीश चंद्र व भवाली सीओ नितिन लोहनी के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा नशे के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*

 

भीमताल के सलडी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के बारे में पुलिस को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी जिस पर वीरेंद्र सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.10.2023 की देर सायं को चौकी प्रभारी सलङी उ०नि०जसवीर सिंह के मय कांस्टेबल प्रकाश चंद्र द्वारा चौकी सलङी‌ क्षेत्र में वाहनो तथा होटल, ढाबे की सघन चेकिंग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अलर्ट* *प्रभावी पुलिसिंग/सुरक्षा व्यवस्था परखने IG कुमायूँ रिधिम अग्रवाल व SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं उतरे मैदान में* *काले शीशे लगी संदिग्ध वाहन पर पड़ी SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 की पैनी नजर* *शराब के नशे में मदहोश, अवैध कारतूस के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*

 

 

दौराने चेकिंग एक व्यक्ति जो मातृशक्ति रेस्टोरेंट सलङी‌ पर संदिग्ध अवस्था खड़ा था जो पुलिस को देखकर हल्द्वानी रोड की तरफ भागने लगा शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को सलङी‌ बाजार से 70-80 मीटर आगे जाकर पकड़ लिया गया तथा उससे भागने का कारण पूछा तो कुछ नहीं बोला। जब पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी ली गई उसके पास 256.05 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। उक्त व्यक्ति से उसका नाम व पता पूछने पर अपना नाम पवन सुनौरी, निवासी खैरोला पंत भीमताल जनपद नैनीताल बताया। उसने बताया कि अधिक पैसा कमाने के चक्कर में वह यह अवैध चरस अपने रेस्टोरेंट में आने वाले व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचता है। चरस बरामदगी के आधार पर उक्त के विरुद्ध थाना भीमताल में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में घर-घर पहुंच रही सरकार

 

 

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी सलड़ी उप निरीक्षक जसवीर सिंह तथा कांस्टेबल प्रकाश चंद्र थे।