“रेलवे स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के कारण, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस के सात दिनों के लिए रद्द होने से यात्री परेशान:

“रेलवे स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के कारण, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस के सात दिनों के लिए रद्द होने से यात्री परेशान:

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

वाराणसी रेलवे स्टेशन के यार्ड का रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के चलते देहरादून से वाराणसी के लिए और वाराणसी से देहरादून आने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन को दो अक्टूबर से सात अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है। ट्रेन के रद्द होने से रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

साथ ही वही अन्य ट्रेनों में भीड़ भाड़ ज्यादा हो गयी है। ओर इसके अलावा सोमवार को हावड़ा से योगनगरी आने वाली योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 23 घंटे के बाद देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर आई वहीं योग नगरी ऋषिकेश से हावड़ा जाने वाली योग नगरी की एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 12 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर जा पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

 

कामाख्या से  माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची है स्टेशन अधीक्षक केआर मीणा ने कहा कि वाराणसी रेलवे स्टेशन पर मेंटेनेंस का काम तेजी से चल रहा है। जिसके कारण ट्रेन रद्द या अपने निर्धारित समय की वजह देरी से चल रही है।जिसका काम सफलता पूर्वक कर जल्दी ही ट्रेन अपने निर्धारित समय से चलने लगेंगी

karki
inder