मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश क्राइम

नकली आरपीएफ इंस्पेक्टर के रूप में वर्दी का दिखावा करने वाले ठग की गिरफ्तारी, मुजफ्फरनगर में चल रही ठगी के मामलों में एक और चौंकाने वाला खुलासा”

Spread the love

नकली आरपीएफ इंस्पेक्टर के रूप में वर्दी का दिखावा करने वाले ठग की गिरफ्तारी, मुजफ्फरनगर में चल रही ठगी के मामलों में एक और चौंकाने वाला खुलासा”

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी की है जहां पुलिस ने नकली आरपीएफ इंस्पेक्टर बनकर लोगों पर अपनी वर्दी का रोब जमा कर ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया है आपको बता दें की तासीन चौधरी नाम का यह व्यक्ति वर्दी में रहकर नौकरीशुदा युवतियों पर अपनी वर्दी का रौब जमा कर उनसे दोस्ती कर लिया करता था और कई को शादी के नाम पर तथा कई को दोस्ती के नाम पर ठग लेता था इसके अलावा भी कई ठगी के मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 पुलिस की वर्दी को चुनौती दोगे… तो कानून तुम्हारी अकड़ तोड़ देगा* *👊 SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती के आगे नहीं चली धमकी, सरकारी काम मे बाधा, आरोपी गिरफ्तार, कार सीज*

 

पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर इसके पास आरपीएफ का आई कार्ड आरपीएफ की वर्दी तथा ठगी में प्रयुक्त होने वाले और सामान पाए गए और सबसे बड़ी बात तो यह है की कई आरपीएफ कर्मी और पुलिस कर्मियों के साथ इसके ग्रुप फोटो भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिना CCTV और फायर सिलेंडर दौड़ रहीं थीं स्कूल बसें, ARTO ने पकड़ी बड़ी लापरवाही

 

क्षेत्राधिकार नई मंडी मुजफ्फरनगर हेमंत कुमार ने बताया कि इसके कई कारनामें सामने आ रहे हैं जिनकी जांच की जा रही है फिलहाल फर्जी दरोगा को गिरफ्तार पर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पंकज आत्महत्या प्रकरण में सियासत तेज, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल