उधम सिंह नगर काशीपुर क्राइम

15000 की इनामी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

काशीपुर में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में वांछित इनामी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए पुलिस को निर्देशित किया गयाl की इनामी बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार का जेल भेजा जाए। इसी क्रम में एसएससी के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह और सीओ वंदना वर्मा के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें पिछले काफी लंबे समय से वांछित चल रही 15000 की इनामी महिला रेशमा पत्नी अजहर निवासी पुष्प विहार कॉलोनी की रहने वाली काशीपुर को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देते हुए किच्छा के पलभट्टा बहेड़ी रोड के पास टोल टैक्स के बराबर से वांछित अभियुक्त रेशमा को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 370 ग्राम चरस बरामद

 

 

सीओ वंदना वर्मा ने खुलासे के दौरान बताया कि यह महिला काफी समय से स्मैक बेचने का कार्य कर रही थी और अपना मूल स्थान छोड़कर उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में रहकर यह कार्य में लिप्त थी, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। उन्होंने बताया कि अभी और इनामी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं जिन को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  *आलीशान रिसॉर्ट, बंद कमरे और शराब-शबाब का वो काला साम्राज्य...* *जिसका 'द एंड' करने खुद उतरे कप्तान डॉ0 मंजूनाथ टीसी* *नैनीताल पुलिस, SOG, AHTU ने रचा ऐसा चक्रव्यूह कि चारों खाने चित हुआ सेक्स रैकेट, 51 रंगेहाथ गिरफ्तार, 10 लड़कियों का किया रेस्क्यू*💥