नैनीताल टैक्सी हादसा: चालक फरार, आईटीबीपी जवानों ने खाई से पांच यात्री को बचाया।

नैनीताल टैक्सी हादसा: चालक फरार, आईटीबीपी जवानों ने खाई से पांच यात्री को बचाया”

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

नैनीताल घूमने लौट रहे दिल्ली के पर्यटकों की टैक्सी लौटते समय खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग चोटिल हो गए। हालांकि चालक मौका पाकर फरार हो गया। आईटीबीपी के जवानों ने घायलों को  खाई से निकाला। बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत में सुधार है। द्वारिका दिल्ली निवासी सोनू गुप्ता (32) अपनी पत्नी प्रीति, बच्ची तायरा और परिवारिक सदस्य विभा के साथ नैनीताल घूमने आए थे। मंगलवार को वे लौट रहे थे। उन्होंने नैनीताल से हल्द्वानी के लिए टैक्सी बुक की। सुबह करीब 9:45 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर दोगांव के पास खाई में गिर गई। इस बीच वहां से गुजर रहे आईटीबीपी के जवानों ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

सोनू गुप्ता का आरोप है कि चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी कारण कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। घायलों को एसटीएच ले जाया गया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कसी पुलिसिंग की कमान* *डिजिटल पुलिसिंग और साइबर अपराध पर जीरो टॉलरेंस, यातायात व जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारी* *बेहतर काम पर 48 कर्मियों को सम्मान, लापरवाही पर थाना प्रभारियों को फटकार*

 

नैनीताल। ज्योलीकोट के निकट दुर्घटनाग्रस्त दिल्ली के पर्यटकों को वहां से गुजर रहे नैनीताल बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. हाशिम अंसारी ने मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद खुद अपने वाहन से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

 

डॉ. हाशिम बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल से नाइट ड्यूटी कर हल्द्वानी जा रहे थे। उसी दौरान आर्मी के जवान दुर्घटना ग्रस्त वाहन से घायलों को निकाल रहे थे। डाॅ. हाशिम घायलों को मेडिकल हेल्प के इरादे से वहीं रुक गए। उनकी जांच व प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. हाशिम घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गए और भर्ती करवाया।

karki
inder