मसूरी उत्तराखंड क्राइम

दर्दनाक हादसा: एक कार खाई में जा गिरी, हादसे में दो लोगों की हुई मौत।

Spread the love

दर्दनाक हादसा: एक कार खाई में जा गिरी, हादसे में दो लोगों की हुई मौत।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

नैनबाग क्षेत्र के मरोड़ के समीप एक कार खाई में जा गिरी। कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों शवों को बरामद किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 सितम्बर को रात्रि 10 से 11 के बीच दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नैनबाग के समीप मरोड़ के पास गाड़ी यमुना नदी में जा गिरी, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिवसीय एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा रामनगर में सम्पन्न

 

 

मृतकों के पहचान विजय वालिया पुत्र रामचंद्रवलिया उम्र लगभग 53 वर्ष निवासी सेवला कला थाना पटेल नगर देहरादून और पवन कपिल उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी हरिद्वार के रूप में हुई। साथ ही आपको बताते चले कि वहीं गुमशुदगी की रिपोर्ट मृतकों की परिजनों ने आज देहरादून और हरिद्वार पुलिस को दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ से पहले प्रशासन अलर्ट, अतिथि गृहों में सौंदर्यीकरण और फायर सेफ्टी पर जोर

 

 

घटना स्थल पर पुलिस चौकी प्रभारी नैनबाग प्रवीण कुमार, पुलिस टीम, कानूनगो दीपेंद्र राणा, रजिस्ट्रार कानून गो हर्षमणी नौटियाल, राजस्व उप निरीक्षक नैनबाग पवन राणा, जावेद अली आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अलर्ट* *प्रभावी पुलिसिंग/सुरक्षा व्यवस्था परखने IG कुमायूँ रिधिम अग्रवाल व SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं उतरे मैदान में* *काले शीशे लगी संदिग्ध वाहन पर पड़ी SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 की पैनी नजर* *शराब के नशे में मदहोश, अवैध कारतूस के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*