बुआ ने अपनी सगी भतीजी का दुष्कर्म कराया  पुलिस ने बुआ और युवक के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज।

बुआ ने अपनी सगी भतीजी का दुष्कर्म कराया  पुलिस ने बुआ और युवक के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के बदायूं में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बदायूं शहर से सटे एक गांव में सगी बुआ ने अपनी नाबालिग भतीजी का दुष्कर्म कराया। पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा है। पुलिस ने इस मामले दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।पीड़ित भतीजी का आरोप है कि बुआ का पति से विवाद चल रहा है। इससे वह एक युवक के साथ सहमति संबंध (लिव-इन) में रह रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, पहले फूड पॉइजनिंग की आशंका, फिर संपत्ति विवाद ने बढ़ाई गुत्थी!

बुआ ने ही उक्त युवक से उसकी मुलाकात कराई। फिर धीरे-धीरे युवक उससे बात करने लगा। युवक ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया।पीड़ित किशोरी के मुताबिक 28 अगस्त को उसके माता-पिता प्रयागराज गए थे। घर पर उसकी बड़ी बहन और छोटा भाई मौजूद था।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

इसी दौरान उसकी बुआ और युवक उसके घर पहुंचे। दोनों लोग रात को वहीं रुके ।भतीजी का आरोप है कि इसी दौरान बुआ ने युवक से उसका दुष्कर्म करवाया। सोमवार को पीड़िता सिविल लाइंस थाने पहुंची और दोनों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने बुआ और युवक के खिलाफ रिपोर्ट कर ली।

karki
inder