उत्तर प्रदेश क्राइम सोनभद्र

एक मां ने अपने 8 माह  मासूम बच्चे का ब्लेड से काटा गला पति-पत्नी में चल रहा था विवाद।

Spread the love

एक मां ने अपने 8 माह  मासूम बच्चे का ब्लेड से काटा गला पति-पत्नी में चल रहा था विवाद।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

सोमवार की रात किसी बात को लेकर घर में महुली गांव निवासी सुरेश और उसकी पत्नी गीता में विवाद हो गया। इससे नाराज गीता ने गुस्से में आकर अपने आठ माह के मासूम बेटे अंकुश के गले पर ब्लेड से काट दिया। घर के भीतर तेज आवाज में मासूम बच्चे के रोने की आवाज सुनाई देने पर पड़ोसी उस ओर दौड़े, मगर दरवाजा अंदर से बंद था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में घिनौनी वारदातः सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता सलाखों के पीछे।

 

 

सोनभद्र में विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में सोमवार की रात महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर उसने ब्लेड से आठ माह के बेटे का गला काट दिया। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की

यह भी पढ़ें 👉  अलीगढ़ में बड़ा राजनीतिक फेरबदल तय, जिले से हट सकता है बड़ा चेहरा; रोहित जादौन रेस मेंआगे

 

 

संयोग रहा कि बच्चे की चीख सुनकर परिवार और पड़ोस के लोग तुरंत  मौके पर पहुंच गए। महिला को फंदे से उतारा और मासूम को दुद्धी सीएचसी पहुंचाया। उपचार के बाद बच्चे की हालत खतरे से बाहर है

यह भी पढ़ें 👉  असामाजिक तत्वों व वांछित अपराधियों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन अभियान।*