स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा को  ट्रक ने कुचला हादसे में छात्रा की हुई मौत।

"Tragic Accident in Rishikesh:

स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा को  ट्रक ने कुचला हादसे में छात्रा की हुई मौत।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर चुप्पेपुर के पास ट्रक ने स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा और उसकी सहेली को टक्कर मार दी। हादसे में प्रियंका की मौत हो गई। उसकी सहेली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चुप्पेपुर निवासी प्रियंका पटेल (17) पुत्री बसंत पटेल सुभद्र कुमार इंटर कॉलेज बसनी में 12वीं की छात्रा थी।

 

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की वीर साथी सोनाकली ने कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

 

शुक्रवार सुबह वह अपनी सहेली अंजलि पटेल के साथ सड़क के किनारे खड़ी होकर सहेली नेहा का इंतजार कर रही थी।

 

 

इसी दौरान जौनपुर से वाराणसी की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। आननफानन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने प्रियंका पटेल को मृत घोषित कर दिया। अंजलि पटेल को परिजनों ने रमईपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत स्थिर है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 

 

फूलपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष दीपक राणावत ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से चालक समेत ट्रक को पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

karki
inder