“बिजरानी रेंज में ‘Living with Tiger’ बैठक: मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।

“बिजरानी रेंज में ‘Living with Tiger’ बैठक: मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

आज 28.08.2023 को बिजरानी रेंज के हिम्मतपुर डोटियाल ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में बिजरानी रेंज स्टाफ एवं स्कूली बच्चों के मध्य मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण के तहत Living with Tiger पर एक बैठक आहूत की गयी। बैठक में स्कूली बच्चों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण हेतु जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात’ में नशामुक्त भारत का संदेश, सीएम धामी बोले- युवा निभाएं सक्रिय भूमिका।

 

उन्हें पारिस्थितिकी तंत्र में बाघ एवं उसकी भूमिका के महत्व से अवगत कराया गया। स्थानीय निवासियों को मानव वन्यजीव संघष के निदान हेतु अपने व्यवहार में आवश्यक परिवर्तन किये जाने हेतु जानकारी भी उपलब्ध कराई गई तथा वन विभाग को सहयोग करने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ

 

स्कूली बच्चों द्वारा वन विभाग को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान बैठक/गोष्ठी में  गोविन्द बल्लभ जोशी, उपराजिक,  नवीन चंद्र पपने, वन दरोगा,  मोहन उप्रेती, वन आरक्षी, श्रीमती चित्रा वर्मा, प्रधानाचार्य तथा स्कूली बच्चें आदि उपस्थित रहे।

karki
inder