नाबालिग किशोरी का आपत्तिजनक फ़ोटो वायरल करने पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

नाबालिग किशोरी का आपत्तिजनक फ़ोटो वायरल करने पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

रामनगर। सोशल मीडिया पर एक नाबालिग किशोरी का फोटो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस इस मामले में एक के खिलाफ मुकदमा कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि एक युवक ने व्हाट्सएप्प पर एक किशोरी का आपत्ति जनक वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि किशोरी का वीडियो चैट के दौरान उसके परिचित युवक ने स्क्रीनशॉट लिया फिर उसे अपने अन्य दोस्तों को भी दिखाया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 02 सितंबर को जनपद नैनीताल के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित - जिलाधिकारी*

 

 

 

युवक के दोस्तो द्वारा लड़की का आपत्ति जनक फोटो व्हाट्सएप्प पर वायरल कर दिया गया। जब इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो उसने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित प्रकरणों पर मुख्य सचिव सख्त, अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

 

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले में फिलहाल एक युवक के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है यदि ओर नाम भी प्रकाश में आए तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

karki
inder