उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

आमडण्डा खत्ते में ‘Living with Tiger’ पहल के तहत मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण पर बैठक आयोजित।

Spread the love

आमडण्डा खत्ते में ‘Living with Tiger’ पहल के तहत मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण पर बैठक आयोजित

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

बिजरानी रेंज के आमडण्डा बीट फूलताल ब्लॉक क0सं0 06 आमडण्डा खत्ते में बिजरानी रेंज स्टाफ एवं आमडण्डा खत्तावासियों तथा स्कूली बच्चों के मध्य मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण के तहत Living with Tiger पर एक बैठक आहूत की गयी। बैठक में आमडण्डा खत्ता वासियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण हेतु जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तृतीय प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस हैण्डबॉल/बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का सकुशल समापन*

 

उन्हें पारिस्थितिकी तंत्र में बाघ एवं उसकी भूमिका के महत्व से अवगत कराया गया। स्थानीय निवासियों को मानव वन्यजीव संघष के निदान हेतु अपने व्यवहार में आवश्यक परिवर्तन किये जाने हेतु जानकारी भी उपलब्ध कराई गई तथा वन विभाग को सहयोग करने की अपील की गई। खत्तावासियों द्वारा भी वन विभाग को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धरना स्थल पहुंचे SDM और CO, तीन घंटे की वार्ता के बाद निकला समाधान, 19 दिन बाद खत्म हुआ धरना

 

इस दौरान बैठक/गोष्ठी में  गोविन्द बल्लभ जोशी, उपराजिक/सचिव, ई0डी0सी0 आमडण्डा खत्ता, चिन्ताराम, अध्यक्ष, ई0डी0सी0, आमडण्डा खत्ता,  प्रमोद सत्यवली, वन आरक्षी, खत्तावासी व स्कूली बच्चें आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दहेज लोभियों पर पुलिस का शिकंजा! फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार