उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

13 वीं पुण्य तिथि पर याद किए गए गिर्दा…उत्तराखंड के वरिष्ठ लोक कवि,गायक गिरीश तिवारी गिर्दा।

Spread the love

13 वीं पुण्य तिथि पर याद किए गए गिर्दा…उत्तराखंड के वरिष्ठ लोक कवि,गायक गिरीश तिवारी गिर्दा।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

..13 वीं पुण्य तिथि पर याद किए गए गिर्दा…उत्तराखंड के वरिष्ठ लोक कवि,गायक गिरीश तिवारी गिर्दा को आज उनकी तेरहवीं पुण्य तिथि पर राजकीय इंटर कालेज ढेला में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ याद किया गया।शुरुआत प्रार्थना सभा में उनके चित्र पर माल्यार्पण से हुई।फिर उनके गीत उत्तराखंडा मेरी मातृभूमि गीत का सामूहिक गायन हुआ।विद्यालय की सांस्कृतिक टीम के आकांक्षा सुंदरियाल,खुशी बिष्ट,कोमल सत्यवली,मानसी करगेती,खुशी धोनी ने गिर्दा के गीत कैसा हो स्कूल हमारा,सावनी सांझ आकाश खुला है की संगीतमय प्रस्तुति दी।अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल ने बताया कि।

यह भी पढ़ें 👉  नशेड़ी चालकों पर पिथौरागढ़ पुलिस का सख्त एक्शन! 

 

गिरीश चन्द्र तिवाऱी ‘गिर्दा’ पटकथा लेखक, निदेशक, गीतकार, गायक, जनकवि एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के साथ साथ विभिन्न जनांदोलनों में आपने अपनी कविताओं व गीतों के माध्यम से उत्तराखंडी जनमानस को प्रेरित करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता, 103 पेटी अवैध शराब बरामद

 

 

बारहवीं कक्षा के अजय कुमार,संदीप कोहली,संजना बिष्ट,मेघा कार्की ने गिर्दा की कविताओं पर पोस्टर बनाए।गिर्दा की जीवन से संबंधित डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।कला शिक्षक प्रदीप कुमार के दिशा निर्देशन में बच्चों ने गिर्दा का चित्र बनाया।इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीराम यादव,मनोज जोशी,सी पी खाती,नवेंदु मठपाल,बालकृष्ण चंद,सुभाष गोला,उषा पवार,जया बाफिला,पद्मा,संजीव कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड, सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन को और मजबूत करने के दिए निर्देश