आधार पहचान प्रमाण एवं पता प्रमाण अद्यतन करने हेतु शासन से निर्देश दिये।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

जिलाधिकारी  धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया है कि जनपद में जिन नागरिकों ने विगत 10 वर्षो से आधार कार्ड में पहचान प्रमाण तथा पता प्रमाण अद्यतन नहीं किया गया है। इस क्रम में आधार पहचान प्रमाण एवं पता प्रमाण अद्यतन करने हेतु शासन से निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि जिन लोगों को 10 वर्षो से आधार में स्वयं का पता एवं पहचान पूर्ण नहीं किया है वे अपना आधार समस्त तहसील, खण्ड विकास कार्यालय, बीएसएनएल कार्यालय निकट पोस्ट आफिस, बैंक एवं अधिकृत जनसेवा केन्द्रों में अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 54 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

 

 

गर्ब्याल ने जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जनपद अन्तर्गत अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले आमजनमानस को आधार अपडेट किये जाने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने विभागांे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आधार भी अपडेट कराना सुनिश्चित करें।

karki
inder