मसूरी उत्तराखंड क्राइम

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी बोलेरो वाहन चालक हुआ  घायल।

Spread the love

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी बोलेरो वाहन चालक हुआ  घायल।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

देर रात मसूरी से सवारी छोड़कर देहरादून की ओर जा रही बोलेरो टैक्सी कार गलोगी धार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार चालक को गंभीर चोटे आई हैं जिसकी सूचना वहां रह रहे मजदूरों ने 6 सुबह बजे स्थानीय ग्रामीण गौरव रावत को दी और बताया कि यहां पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  "रोता मिला मासूम, पुलिस बनी मसीहा; कुछ घंटों में परिवार से मिलाया"

 

जिसके बाद गौरव रावत स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे वाहन के भीतर चालक फंसा हुआ था जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया इसकी सूचना पुलिस और 108 को दी गई मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल बोलेरो चालक को दून अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

इस मौके पर ग्रामीण गौरव रावत ने बताया कि मजदूरों द्वारा फोन पर सूचित किया गया कि एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके बाद वह स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

 

और घायल चालक को निकाला जिसके बाद पुलिस और 108 को सूचित किया गया मौके पर पहुंची 108 की मदद से चालक को देहरादून उपचार के लिए भेजा गया है उन्होंने बताया कि वाहन चालक को काफी छोटे आई है और पूरी रात भर वहां के अंदर ही फंसा रहा।