जरा हटके देहरादून

हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं विकास हेतु पौराणिक एवं पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं विकास हेतु पौराणिक एवं पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 18 दिसम्बर 2022 लघु केदार सल्ड महादेव, पौडी गढवाल।

यूनिवर्सल सांस्कृतिक शोध नाट्य एकेडमी, देहरादून, उत्तराखण्ड के तत्वाधान में तथा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं विकास हेतु गढवाल मण्डल के पौड़ी गढ़वाल जनपद के लघु केदार सल्ड महादेव जनपद पौड़ी गढ़वाल में उत्तराखण्ड के पारम्परिक लोक कलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 19 दिसम्बर 2022 को दिन में 12 बजे से सुन्दर मंचीय प्रदर्शन यूनिवर्सल सांस्कृतिक शोध नाट्य एकेडमी देहरादून के कलाकारों द्वारा किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक श्री जनार्दन प्रसाद भदोला एवं श्री गोपाल सिंह रावत, व राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य एवं लघु केदार सल्ड महादेव मंदिर के पुजारी श्री बाल गोविन्द उनियाल आदि के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  12 वर्षों बाद रामनगर में राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता संवाद, वुड-बेस्ड इंडस्ट्री को नई दिशा देने की तैयारी

 

 

 

संस्था के सचिव श्री अनुज राजपूत ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान- एक कदम स्वच्छता की ओर विषय पर परिचर्चा एवं प्रचार प्रसार भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने संस्था द्वारा किये जो रहे कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रसंसा की और इससे हिमालय की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सर्वधन एवं विकास में हमेशा योगदान दे रही यूनीवर्सल सांस्कृतिक शोध नाट्य एकेडमी देहरादून के कार्यो की सराहना की । अनुज राजपूत द्वारा अतिथियों एवं कलाकारों सम्मानित दर्शकों का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

संस्था के कार्यक्रम निर्देशक भूवन चन्द्र जोशी ने बताया कि दिनांक 1 दिसम्बर से 17 दिसम्बर तक पारम्परिक लोक कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया। तदोपरांत आज हिमालय की सांस्कृतिक विरासत पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अकेडमी द्वारा हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं विकास हेतु पारम्परिक एवं पौराणिक लोक कलाओं एवं विधाओं पर निम्न कार्यक्रमों की सुन्दर मंचीय प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन भरत बिष्ट द्वारा किया ।