आमजन के सुगम यातायात हेतु पुलिस द्वारा किया गया यातायात चौपाल का आयोजन।

रोशनी पाण्डेय – सम्पादक

रुदपुर:-आज दिनाँक 14/12/2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर महोदय के आदेशानुसार यातायात कार्यालय रुद्रपुर में यातायात चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी सिटी,सीओ सिटी (एएसपी), सीओ ट्रैफिक महोदय द्वारा प्रतिभाग किया गया। आम जनता से व्यापार मंडल के पदाधिकारी,होटल व्यवसाई, ट्रांसपोर्टर,बस, टेंपो,मैजिक यूनियन के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

 

 

रुद्रपुर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु आम जनता से सुझाव मांगे गए एवं यातायात में आ रही रुकावट को दूर करने के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। व्यापार मंडल द्वारा भी अपनी समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। यातायात चौपाल में जो-जो समस्याएं बताई गई है,उनका समाधान निकाला जाएगा एवं भविष्य में भी यातायात चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

karki
inder