मृतक परिवारों को एक करोड़ की सहायता राशि दे सरकार प्रदेश उपाध्यक्ष  एस पी एस रावत।

मृतक परिवारों को एक करोड़ की सहायता राशि दे सरकार प्रदेश उपाध्यक्ष  एस पी एस रावत।

आपदा नहीं लापरवाही से जानमाल का नुकसान हुआ

चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में कल करंट लगने से एक मजदूर की मृत्यु होने पर आज मृतक का पंचनामा करने के लिए पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पंचनामा की कार्यवाही को अंजाम दे रहे थे तो ऐसे में उस विद्युत लाइन पर निहायत गैरजिम्मेदाराना तरीके से विद्युत प्रवाह करके वहां पर उपस्थित पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को करंट लगने से बड़ी संख्या में लोगों की घटनास्थल पर मृत्यु हो जाना अत्यंत दुखद घटना है। यह घटना कोई दैवी आपदा न होकर मानव जनित दुर्घटना है, जिसके लिए सरकार का तंत्र दोषी है। आम आदमी पार्टी इस घटना के सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने, शोकसंतप्त परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *जेल परिसर में साजिश का खेल, पुलिस ने समय रहते कर दिया फेल* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन—03 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे* *2 दिन पहले तमंचे के साथ एक गिरफ्तारी, अब 03 और आरोपी शिकंजे में—टली बड़ी वारदात!*

 

 

हमारी मांग है कि घायलों को शीघ्र उचित इलाज की व्यवस्था की जाय। पीड़ित परिवारों को प्रति परिवार एक करोड़ का मुआवजा दिया जाय। विद्युत लाइन जिसके करंट से इतनी बड़ी दुर्घटना घटित हुई में करंट छोड़ने के दोषी अधिकारियों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करके आवश्यक कानूनी कार्यवाही करके दंडित किया जाय। सरकार अपनी इस गलती के लिए जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  एस पी एस रावत ने जानकारी देते हुए कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया रावत ने कहा घटना की उच्च स्तरीय जांच हो,आम आदमी पार्टी के पूर्व चमोली विधानसभा प्रभारी अनूप सिंह रावत ने कहा कि यह सरकारी लापरवाही के कारण हुआ जिसके लिए सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

karki
inder