जरा हटके नैनीताल

14 जुलाई 2023 को भारी वर्षा की संभावना, स्कूलों में अवकाश घोषित ।

Spread the love

मौसम विभाग द्वारा नैनीताल में 14 जुलाई 2023 को भारी वर्षा की संभावना बताई गई है। इसके परिणामस्वरूप, जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में 14 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। इस अवकाश के दौरान, सभी शिक्षकों, अध्यापकों, छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित रहने के लिए अपने घरों में रहने की सलाह दी जाती है। जब मौसम स्थिर हो जाएगा, तब विद्यालयों की सामान्य कार्यवाही फिर से प्रारंभ की जाएगी।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

यह भी पढ़ें 👉  न्याय और जनकल्याण अब गांव की चौखट तक

मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14 जुलाई 2023 को जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों,नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुये जिला मजिस्टेªट/अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वंदना ने जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व आंगनवाडी केन्द्रों में 14 जुलाई (शुक्रवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: मचान रिसोर्ट पर वन विभाग का शिकंजा, बाघों के इलाके में पर्यटकों को घुमाने पर नोटिस जारी #बाघों के बीच ‘डेंजर टूरिज्म’ का खेल? मचान रिसोर्ट से वन विभाग ने मांगा जवाब

 

 

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये 14 जुलाई को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनवाडी केन्द्र बन्द रहेंगे, साथ ही प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल, अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों , कार्यालयोें में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का ताबड़तोड़ एक्शन! रामनगर में शराब माफियाओं और हथियारबंद युवकों पर पुलिस का कहर, तीन गिरफ्तार

——————————-
जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल – 05946- 220184