Nainital
जरा हटके नैनीताल

Nainital में भारी वर्षा की संभावना शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहेंगी।

Spread the love

Nainital में भारी वर्षा की संभावना शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहेंगी

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई से 13 जुलाई 2023 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों,नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुये जिला मजिस्टेªट/अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वंदना ने जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व आंगनवाडी केन्द्रों में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक तीन दिवसीय अवकाश घोषित किया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का सख्त संदेश—हिस्ट्रीशीटर हो या आदतन अपराधी नैनीताल पुलिस की नजर से कोई नहीं बचेगा* 🔥*अपराध की दुनिया के 02 पुराने खिलाड़ी गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पिद्दा और साथी राजू पर 45 मुकदमें* 🔥*बन्द दुकानों के ताले तोड़कर दहशत फैलाने वालों का अंत, लालकुआं, काठगोदाम और मुखानी के 07 मामलों का लालकुआं पुलिस ने किया पर्दाफाश*

 

 

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये 10 जुलाई से 13 जुलाई को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनवाडी केन्द्र बन्द रहेंगे, साथ ही प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल, अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों , कार्यालयोें में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी की परियोजनाओं की समीक्षा, मुख्य सचिव ने समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश