क्राइम गुरुग्राम हरियाणा

सैर के दौरान एक महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर कार की चपेट में आने से 67 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से हूई घायल।

Spread the love

सैर के दौरान एक महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर कार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से हूई घायल।

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

हरियाणा में गुरुग्राम के पालम विहार ई ब्लॉक इलाके में शाम की सैर के दौरान एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 67 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना 29 जून शाम करीब 5.40 बजे की है, जब पीड़ित रीता आनंद घर से सैर के लिए निकली थी। पीड़िता के बेटे लक्ष्मण आनंद ने बताया कि जब उनकी मां ई ब्लॉक स्थित एक पार्क में जा रही थीं तो एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, और मौके से भाग गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में फिल्मी अंदाज़ में अपहरण व लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

 

उन्होंने बताया कि जैसे ही तेज रफ्तार कार ने उन्‍हें टक्कर मारी तो वह हवा में उछल गई। एक अन्य कार ने हमलावर कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मेरी मां को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवक से मारपीट केस ने पकड़ा तूल, भाजपा कार्यकर्ताओं का कोतवाली घेराव

 

 

पूरी घटना का खतरनाक मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और ये मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। हालांकि कार की नंबर प्लेट भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  *रामनगर में अपहरण, लूट और गुंडागर्दी पर SSP मंजुनाथ टी०सी० की जीरो टॉलरेंस नीति* *👉 गुंडागर्दी का अंजाम सिर्फ जेल, रामनगर में गुंडों की हेकड़ी टूटी 03 गिरफ्तार*