उत्तर प्रदेश क्राइम

कक्षा आठ की छात्रा की गला काटकर  की हत्या सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Spread the love

कक्षा आठ की छात्रा की गला काटकर  की हत्या सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिसौली गांव में कक्षा आठ की छात्रा की गला काटकर हत्या कर दी गई। छात्रा का शव गांव के बाहर खेत में मिला। जांच में छात्रा के घर पर खून के निशान मिले हैं। छात्रा का पिता घर पर नहीं मिला। इससे ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में

 

एसपी ने भी घटनास्थल का मुआवना किया है। शनिवार को पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिसौली गांव निवासी विनोद कुमार के खेत में किशोरी का खून से सना शव मिला। शव देखते ही ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवती की शिनाख्त का प्रयास किया।

 

 

 

 

काफी देर बाद उसकी शिनाख्त पास ही एक गांव की रहने वाली एक किशोरी के रूप में हुई। वह कक्षा आठ में पढ़ती थी। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि छात्रा की गला काटकर हत्या की गई है। शरीर पर भी चोटों के निशान हैं। बताया की घटना में किसी करीबी का हाथ हो सकता है।पुलिस की प्राथमिक जांच में छात्रा के घर पर भी कई स्थानों पर खून के निशान मिले हैं। मृतका के पिता भी घर पर नहीं मिले हैं। इससे पुलिस इसे ऑनर किलिंग से भी जोड़कर देख रही है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।लोगों ने बताया कि युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और मौके पर काफी खून भी मिला है। ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसपी पुलिस बल और फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची और घटना के साक्ष्य एकत्र किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  60 लाख की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर दबोची,  SSP ने टीम को किया सम्मानित “नशे के सौदागरों का अब होगा पूरा सफाया

 

 

 

घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। मौके का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। हालांकि किशोरी की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, क्योंकि परिजन अभी इस बारे में कुछ बोलने से बच रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीणों से भी जानकारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  *आग की लपटें भले ही तेज थीं, लेकिन साहब के इरादे उससे भी ज्यादा फौलादी निकले* *मसीहा बने डॉ. मंजूनाथ टीसी: हाथ में फायर एक्सटिंग्विशर थामे जब खुद आग बुझाने उतरे जिले के कप्तान, 10 जिंदगी बचा लाये*