आगरा उत्तर प्रदेश क्राइम

ससुर ने बहू के गर्दन कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Spread the love

ससुर ने बहू के गर्दन कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ससुर ने बहू की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। कुल्हाड़ी के वार से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। ये दृश्य देख लोग कांप गए। सूचना पर मायका पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घटना किरावली थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर की है। यहां के रने वाले 62 वर्षीय रघुवीर का बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है। गौरव की पत्नी प्रियंका गांव में ही रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  सख्त SSP, सीधा मुकदमा" — मोहर्रम जुलूस में उल्लंघन पर कार्रवाई

 

 

आज सुबह रघुवीर ने प्रियंका पर उस समय हमला बोला, जब वो खाना बना रही थी।ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। हत्या के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में SOG व चोरगलिया पुलिस की सटीक घेराबंदी, अपराध की तैयारी नाकाम* *तमंचे बेचकर दहशत फैलाने का सपना था, नैनीताल पुलिस ने सीधे जेल का रास्ता दिखा दिया* *हथियारों के जखीरे 08 अवैध तमंचे, 10 जिंदा कारतूस के साथ एक तस्कर जेल रवाना*