उत्तर प्रदेश क्राइम शाहजहांपुर

दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार दंपति समेत पांच की हुई मौत, जबकि एक घायल।

Spread the love

दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार दंपति समेत पांच की हुई मौत, जबकि एक घायल

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव के पास हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: मचान रिसोर्ट पर वन विभाग का शिकंजा, बाघों के इलाके में पर्यटकों को घुमाने पर नोटिस जारी #बाघों के बीच ‘डेंजर टूरिज्म’ का खेल? मचान रिसोर्ट से वन विभाग ने मांगा जवाब

 

 

 

हरदोई के शाहाबाद से घर लौट रहे थे। हादसे में रघुवीर, ज्योति, कृष्णा, अभि और जूली की मौत हो गई, जबकि जूली की बेटी आराध्या घायल हुई है। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के पास मिले कागजातों के आधार पर उनकी शिनाख्त कराई। हादसे की सूचना मिलते ही रघुवीर और जूली के परिवारों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर स्टेशन पर बंद मिले CCTV, नंदा देवी एक्सप्रेस से महिला रहस्यमय तरीके से लापता

 

 

रोते-बिलखते मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। थाना पुलिस ने शवों को हटवाकर जाम खुलवाया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस का बड़ा वार, 13 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार “दिल्ली का स्नैचर रामनगर में दबोचा!”

 

 

इस भीषण हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी है, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।