रामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत, मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

रामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत, मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

 

रामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।महिला की मौत पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।ग्राम सावलदे पश्चिम निवासी सोमवती पत्नी स्व बनारसी दास उम्र 47 सल की बुधवार की रात घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।बताया जा रहा है कि उसके पति की काफ़ी समय पहले मौत हो गई थी। दिवान सिंह नाम के एक व्यक्ति के साथ महिला पड़ोस में ही रह रहीं थीं।मृतक के पुत्र मनोज ने अपनी मां की हत्या की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

 

 

आरोप लगाया है कि उसकी माता के गले में निशान थे और उसकी हत्या हुई हैं।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टि यह लग रहा है कि महिला ने आत्महत्या की है।मृतक महिला का पंचनामा भरकर शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चारी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुक्रवार सुबह की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

 

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणो का पता चल सकेगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।महिला के दो बच्चें हैं।

karki
inder