उत्तर प्रदेश क्राइम रानीगंज

प्रेमिका से मिलने गए युवक की हुई मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुटी।

Spread the love

प्रेमिका से मिलने गए युवक की हुई मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुटी।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायसेतराय गांव में प्रेमिका से मिलने के लिए गए युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। युवक दस दिन पहले परदेस से कमाकर लौटा था। परिजनों का आरोप है कि मृत्यु से पहले युवक ने प्रेमिका के भाई और पिता पर पिटाई करने का आरोप लगाया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

 

 

 

रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर देवा पट्टी निवासी विवेक यादव (30) पुत्र शिव कुमार यादव का प्रेम प्रसंग पड़ोस गांव सरायसेतराय की एक युवती से चल रहा था। वह उससे अक्सर मिलने जुलने जाया करता था। 10 पहले विवेक परदेस से कमाकर लौटा था। शनिवार की शाम को वह प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। इस दौरान वह घायल अवस्था में मिला। सूचना पाकर परिजन जब पहुंचे तो उसकी हालत बेहद गंभीर थी।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में

 

 

 

उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां गीता देवी का आरोप है कि गंभीर रूप से घायल बेटे ने बताया कि प्रेमिका के पिता और भाइयों ने उसकी पिटाई की है। इसके बाद उसे लाकर सड़क के किनारे फेंक दिया। एसओ सर्वेश सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें 👉  *आग की लपटें भले ही तेज थीं, लेकिन साहब के इरादे उससे भी ज्यादा फौलादी निकले* *मसीहा बने डॉ. मंजूनाथ टीसी: हाथ में फायर एक्सटिंग्विशर थामे जब खुद आग बुझाने उतरे जिले के कप्तान, 10 जिंदगी बचा लाये*