जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा आज थरकोट झील का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

पिथौरागढ़ 17 जून, 2023 ।

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा आज थरकोट झील का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने थरकोट झील का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को झील का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देने के साथ ही झील के अंर्तगत होने वाले अन्य कार्यों को भी पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक वैभव और चिंतन परंपराओं पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

 

 

इस दौरान जिलाधिकारी को सहायक अभियंता सिंचाई धीरज जोशी ने अवगत कराया कि वर्तमान में झील के बांध स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हो गया है व झील के सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है जिसमे अप्रोच्द रोड हेतु पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण

 

 

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि झील के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण में सहायक अभियंता सिंचाई धीरज जोशी, नीरज गिरी,ललित उप्रेती समेत अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  20 सूत्री कार्यक्रम में नैनीताल जिले को प्रदेश में मिली तीसरी रैंकिंग, सीडीओ ने दिए सुधार के निर्देश

जिला सूचना अधिकारी,
पिथौरागढ़।

karki
inder